रिजर्व पुलिस लाइन्स में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु धीरेन्द्र बंसल द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा स्वयं प्रतिभाग करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को नियमित योग अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनावमुक्त रहकर अधिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा सकता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं कर्तव्य पथ पर सदैव सजग रहने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post