शान्ति भंग की आशंका में चार गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कानून एवं  शान्ति व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत चार अभियुक्तों के विरुद्ध  निरोधात्मक कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान चार अभियुक्तों ब्रम्ह सिंह पुत्र शरण दास, अमन कुमार पुत्र सतीश कुमार, अर्जुन पुत्र ओमशरण  रियाज पुत्र इलियास को थाना क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post