गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट की चोरी की स्कूटी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए है। प्रभारी निरीक्षक कुतुबशेर सन्तोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों नसीम पुत्र सलीम व शावेज पुत्र अख्तर को इम्पीरियल बैंकेंट हाल के पीछे नहर के पास खण्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से दो नाजायज चाकू, एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
