एक नशा तस्कर गिरफ्तार

गौरव सिंघल, बेहट। थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 21.42  ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया है। ऑपरेशन सवेरा के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त सलीम पुत्र वहीद को बेहट चिलकाना मेन रोड दबकौरा वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 21.42 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post