गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद की है। बता दे कि वादी अभिनव कुमार पुत्र मनोज कुमार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटर साइकिल चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आज मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान उपरोक्त मुकदमों में वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित चोर नितिन पुत्र मनोज व नितिन पुत्र पप्पू पेन्टर को मण्डी समिति के गेट के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद हुई है।
