गौरव सिंघल, सहारनपुर। पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तिथियों में प्रत्येक 5 जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई की पर्यावरण समिति के तत्वावधान में गांधी पार्क उद्यान में जनजागरण अभियान की शुरूआत की गयी। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि कहा कि प्रदूषित पर्यावरण को कम करने व निरंतर वनों के कटान को रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की नितांत आवश्यकता है साथ ही पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए अधिक से
अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए क्योंकि वृक्ष वातावरण के सच्चे मित्र हैं। श्री टण्डन ने कहा कि प्रकृति द्वारा मानव को दी गयी प्राकृतिक व अनमोल सम्पत्ति हमारे वन और जंगल हैं, जो लगातार कम होते जा रहे हैं। यही स्थिति रही तो धरती पर जीवन सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला व्यापार मण्डल द्वारा प्रदूषित पर्यावरण को कम करने के सम्बन्ध में पिछले अनेक वर्षों से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। श्री टण्डन ने कहा कि अब जबकि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम अपने आसपास साफ सफाई रखें और औषधियुक्त पेड़ लगायें। वायु ध्वनि एवं जल प्रदूषण की यथासंभव रोकथाम करें। जनसंख्या की विकरालता को रोकना हम सबका दायित्व है, क्योंकि पर्यावरण हमारे पृथ्वी पर रहने वाले जीव, जन्तु, वायु वनस्पति से मिलकर बनता है। श्री टण्डन ने कहा कि विकास की दौड़ में दुनिया को बहुत कुछ दिया है, परंतु बहुत कुछ ज्यादा हमसे छीन भी लिया है। जहां इस विकास में नये उत्पादन में नई से नई तकनीकें दी हैं, विज्ञान के उपहार दिये हैं। भारी संख्या में उद्योग दिये हैं, वहीं इससे प्रकृति की निकटता, शान्त वातावरण, चैन की नींद व स्वच्छ वातावरण के वरदान हमसे छीन लिये हैं। संसाधनों के साथ मोबाइल फोन के जरिये ढूंढना व सम्पर्क करना बहुत आसान तो हो गया है परंतु ज्यादा मोबाइल के प्रयोग करने से भी होने वाली हानियों से हमें जागरूक रहना होगा। इसमें अभिभावकों का भी ये कर्तव्य है कि वे बच्चों को मोबाइल का प्रयोग करने से रोके। श्री टण्डन ने कहा कि पूरे जनपद में विभिन्न सामाजिक संगठनों व सम्बन्धित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। इस
सम्बन्ध में आज उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग शुभम सिंह से व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त नगर निगम शीपू गिरि, मेयर डा. अजय कुमार सिंह द्वारा विभिन्न संगठनों द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान में उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप पूरा सहयोग करने का प्रयास करेगा। श्री टण्डन ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम प्रकृति से प्रेरित-जलवायु के लिए-हमारे भविष्य के लिए’ की सफलता के लिए भी सभी से जागरूक रहने का आहवान किया।
श्री टण्डन ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ आदि भी समय -समय पर करने चाहिए। आज के वैज्ञानिक युग में प्रदूषण की रोकथाम के लिए जहां निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन इन सबसे अलग हटकर वैचारिक प्रदूषण से ग्रस्त बेहद चिंता का विषय है। हमें अपने मनों से भी वैचारिक प्रदूषण को भी दूर करना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन,जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, स.जसविन्दर सिह अरोडा, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, के.पी.सैनी, पीयूष कुमार, सौरभ कर्णवाल आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
