गौरव सिंघल, सरसावा। थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गये आभूषणों को बेचकर अर्जित की गयी कुल 8,35,000/- रूपये की नकद धनराशि बरामद की है। बता दे दिनांक 15.04.2026 को वादी राजपाल सिंह पुत्र सोम सिंह निवासी ग्राम कुतुबपुर ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा उसके घर से संदूक में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना सरसावा पर मु0अ0सं0 116/2026 धारा 305(A) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कराया था।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा कार्यवाहक थाना प्रभारी सुबोध कुमार के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावारण करते हुए एक वांछित अभियुक्त शोएब पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम समसपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को समसपुर से नवादा जाने वे रास्ते पर कामिल के निर्माणाधीन मकान के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशादेही पर चोरी गये आभूषणों को बेचकर अर्जित की गयी कुल 8,35,000 की धनराशि बरामद हुई है।
