सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंसर पर जानलेवा हमले के पांच वांछित गिरफ्तार

गौरव सिंघल, बड़गांव। थाना पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंसर पर जानलेवा हमले के मुकदमें के पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि सुफियान त्यागी पुत्र समून त्यागी ने थाने में लिखित तहरीर देकर गांव के रहने वाले पांच अभियुक्तों उस्मान पुत्र फैय्याज, हसीब पुत्र अजमल, शाकिब पुत्र नबी हसन, राकिब पुत्र नबी हसन, सालिम पुत्र असरफ निवासीगण ग्राम अम्बेहटा मोहन थाना बडगांव एवं 05-06 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पर उस पर जान से मारने की नीयत से एक राय होकर हमला करने व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये थे। 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार भडाना के नेतृत्व में आज थाना पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में आरोपी पांचों वांछित अभियुक्तों उस्मान पुत्र फैय्याज, हसीब पुत्र अजमल, शाकिब पुत्र नबी हसन, राकिब पुत्र नबी हसन, सालिम पुत्र असरफ को ईदगाह के पास बाहद ग्राम अम्बेहटा मोहन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावडा, एक चाकू, तिन दराती बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post