सोशल मीडिया पर भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को  गिरफ्तार कर उसका शान्ति भंग में चालान किया है। बता दे कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि लिंक रोड़ टीवीएस शोरूम के पास एक युवक ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउण्ट से भगवान शिव के चित्र की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे क्षेत्र में माहौल खराब होने की आशंका है, इस सूचना पर थाना जनकपुरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिहं के कुशल नेतृत्व में आज थाना जनकपुरी पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजमत आबाद पुत्र मौहम्मद अली को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post