गौरव सिंघल, देवबंद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीवन योग फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में जामिया तिब्बिया देवबंद समेत विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। जामिया तिब्बिया में विशेष योग सत्र श्री विशाल पुंडीर द्वारा कराया गया, जिसमें डॉ. अनवर सईद, डॉ. अख्तर सईद एवं संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जहान गार्डन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के डॉ. सुखपाल सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव विकास पुंडीर द्वारा किया गया, जबकि योग सत्र जीवन योग फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं योग शिक्षक विशाल पुंडीर द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष शंकर सिंह, मीडिया प्रभारी रविंद्र चौधरी सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज रोबिल सिंह भी अपनी पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। थाना देवबंद में आयोजित योग कार्यक्रम में एसडीएम विजय प्रताप सिंह एवं पुलिस टीम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम अनुज प्रजापति द्वारा कराया गया। गुरु ज्ञान सागर स्कूल, मंगलौर में डॉ. अनुज गोयल की उपस्थिति में निखिल राणा द्वारा 21 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। सिविल कोर्ट परिसर में योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें न्यायिक विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम लक्की धीमान द्वारा कराया गया।

