शान्ति भंग की आशंका में चार गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान शान्ति भंग की आशंका में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार गश्त व सघन चैकिंग की जा रही है। अभियुक्त शिवा उर्फ शिवाजी पुत्र राजकुमार, राजकुमार पुत्र नगीना व रेनू पुत्र इन्द्राज निवासी सरगथल हमीद थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर को शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए गिरफ्तार किया गया। 

एक अन्य प्रकरण में पीआरवी 5254 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मौजमपुरा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी व आस पड़ोस के व्यक्तियों के साथ आमदा फसाद हो रहा है। इस सूचना थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा मौके पहुंचकर अभियुक्त अमरदास पुत्र निरोत्ताराम को समझाने का काफी प्रयास किया गया, जो नहीं माना और ज्यादा उग्र होने लगा, इस पर अमरदास को भी शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना में गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post