विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद के तत्वाधान में श्री नागेश्वर धाम मंदिर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद मेन शाखा की ओर से प्राचीन श्री नागेश्वर धाम मंदिर जीटी रोड पर वृक्षारोपण किया गया। शाखा अध्यक्ष रोबिन अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक नितिन तायल ने बताया कि मंदिर में कनेर, बेलपत्र, शमी इत्यादि के वृक्षों को रोपित किया गया एवं उनकी बाउंड्री वॉल करने का भी निर्णय लिया गया। संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल व संस्थापक सचिव राजेश सिंघल ने बताया कि परिषद परिवार द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाता है एवं वृक्षारोपण के उपरांत पूरे वर्ष उन रोपित पौधों का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष से ही हमारा जीवन है। इस मौके पर मार्गदर्शक सतवीर चौधरी, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, अंकित जैन, धीरज गर्ग आदि सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post