शि.वा.ब्यूरो, नई दिल्ली। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) से जुड़े छात्रों के डाटा लीक और गोपनीयता उल्लंघन की खबरों को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है किइस संबंध में प्रसारित की जा रही कई रिपोर्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आईआईटी रुड़की द्वारा जारी स्पष्टीकरण के अनुसार परीक्षा से जुड़े किसी भी संवेदनशील डाटा से कोई समझौता नहीं किया गया है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि परीक्षा परिणाम, प्राप्तांक और अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह सुरक्षित, अक्षुण्ण और संरक्षित हैं। इससे पूर्व, आईआईटी रुड़की ने भी सोशल मीडिया पर किए जा रहे लाखों जेईई एडवांस्ड स्टूडेंट्स की निजी जानकारी लीक होने के दावों को खारिज किया। आईआईटी रुड़की ने एक्स पर लिखा है, श्लाखों जेईई (एडवांस्ड) के डाटा ब्रीच और निजता सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी उल्लंघन के दावे गुमराह करने वाले हैं। गुमराह करने वाली है और जो हुआ उसे सही तरह से नहीं दिखाती है।