शिक्षक तबादलों का रास्ता साफ, बीएसए कार्यालय में होंगे आवेदन

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए। इसके लिए आवेदन बीएसए कार्यालय में होंगे। बीएसए इसे बेसिक शिक्षा परिषद को 20 जून तक ऑनलाइन भेजेंगे। 

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र तिवारी की ओर से एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि शिक्षक के स्वयं व उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के दिव्यांग होने की दशा में तबादला किया जा सकेगा। सक्षम स्तर मुख्य चिकित्साधिकारी से जारी न्यूनतम 40 प्रतिशत की दिव्यांगता का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। इसी तरह शिक्षक व उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के कैंसर से पीड़ित होने की दशा में तबादला किया जा सकेगा। उन्होंने कहा है कि इसके लिए सरकारी अस्पताल का प्रमाण पत्र तथा यदि निजी अस्पताल से इलाज कराया जा रहा है, तो सक्षम शासकीय अधिकारी का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा है कि शिक्षक व उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के डायलिसिस पर होने पर स्थानान्तरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा है कि सरकारी अस्पताल का प्रमाण पत्र तथा यदि निजी अस्पताल से इलाज कराया जा रहा है, तो सक्षम शासकीय अधिकारी का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post