मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने दो अवैध निर्माण को सील किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध रूप से निर्मित भवनों अथवा स्वीकृति से विपरीत भवनों के विरूद्ध सील की कार्यवाही की गयी है। सीलिंग अभियान के अन्तर्गत चिन्हित हारून अली के मौहल्ला अम्बा विहार स्थित खसरा नं0 1921 व मौहल्ला इलियास जानसठ रोड पुल के पास बिना स्वीकृति के किये जा रहे व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव के अनुसार आज विकास प्राधिकरण के क्षेत्रान्तर्गत 02 अवैध निर्माण को सील किया गया है। सीलिंग की कार्यवाही के समय प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।                                 

Post a Comment

Previous Post Next Post