गौरव सिंघल, देवबंद। थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो क्रिकेट बैट व दो स्टम्प बरामद किए है। 07 जून को वादी परमजोत सिंह पुत्र दया सिंह की तहरीर पर अभिषेक पुत्र संता व 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटर साइकिल रजि0नं0 UP 11 DM 3488 को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वादी व वादी के भाई हरकीरत सिंह की स्पलैण्डर मोटर साइकिल रजि0नं0 HR 75D 3353 में टक्कर मारने व एक राय होकर वादी व वादी के भाई के साथ लाठी व डन्डो, स्टाम्प व क्रिकेट बैट के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये।
इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों महेन्द्र उर्फ मनीष उर्फ काका पुत्र शिवकुमार, रोहित पुत्र पवन कुमार व नितिन पुत्र रविन्द्र को साखन नहर तल्हेड़ी बुजुर्ग रोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो क्रिकेट बैट व दो स्टम्प बरामद हुए है।
