गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना मण्डी मिशन शक्ति पुलिस टीम ने अपहर्त बच्चें को तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 14 जून को वादी मौलाना मौहम्मद तालिब पुत्र जरीफ की तहरीर पर खिजर उम्र 12 वर्ष बाबा लाल दास रोड स्थित हाजी शाह कमाल मदरसे से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेकर अपहर्त बच्चें की सकुशल बरामदगी हेतु दिशा-निर्देश दिये। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में थाना मिशन शक्ति टीम ने अपहृत खिजर पुत्र मौहम्मद तालिब को रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। बच्चें को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार प्रकट किया है।
