मण्डलायुक्त ने शोभित यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में कमेटी के सदस्यों के साथ शोभित यूनिवर्सिटी, गंगोह, तहसील नकुड़ का शासन द्वारा निर्धारित सूची के अनुसार मानकों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त ने विभिन्न पत्रावलियों सहित व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त भानु प्रताप यादव, उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार सहित यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post