शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मे खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से विकास खण्ड सदर के ग्राम खेडी वीरान, सलाजुडी, विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम आदमपुर, कितास एंव विकास खण्ड चरथावल के ग्राम मथुरा, घिस्सू खेडा में कृषि विभाग के द्वारा तकनीकि जानकारी प्रदान कर कृषको को किया गया जागरूक। विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम कितास में रविन्द्र कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ ने खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुऐ मिटटी की उर्वरता एंव उत्पादक्ता बनाये रखने के लिये मिटटी की जॉच कराने के उपरान्त ही रासयनिक उर्वरको का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने, हरी खाद, जैव उर्वरको के प्रयोग के महत्वतकनीकि जानकारी प्रदान की।
बीटीएम अनुज कुमार ने किसानो को फसल अवशेष प्रबंन्धन, जल प्रबंन्धन की आधुनिक तकनीकि, जल प्रबंन्धन की आधुनिक तकनीकी के साथ फसलो की सिंचाई कर भूमिगत जल दोहन को कम करने एंव पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एंव मृदा संरक्षण के प्रति कृषको को जागरूक करते हुऐ जैविक अनाज उत्पादन हेतु प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिये प्रेरित किया। गौरव कुमार एटीएम द्वारा कृषको को फसलो को क्षति पहुंचाने वाले कीटो के बारे मे कृषको को जानकारी प्रदान करते हुऐ कीट एंव रोग नियंत्रण करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री संजीव कुमार ए०टी०एम० फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा आदि योजनाओ के बारे मे कृषको को जानकारी प्रदान की।
