पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता पर गोष्ठी 5 जून को, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन करेंगे संबोधित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार 5 जून को सहारनपुर नगर में आईआईटी रूडकी कैम्पस के आडिटोरियम में प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता विषय पर पर्यावरणविदों की एक बड़ी गोष्ठी को संबोधित करेंगे। संस्कार निधि के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गर्ग ने आज पत्रकारों को बताया कि मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई अध्यक्षता करेंगी। समारोह में कई विख्यात पर्यावरणविदों को मुख्य अतिथि सुरेश जैन सम्मानित करेंगे। प्रोफेसर योगेश गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डा. एसके उपाध्याय, राजीव गोयल, रवि सिंघल, गुंजन गर्ग, आतिश अग्रवाल, अजय शर्मा, पुण्य गर्ग, सुनील गुप्ता, सुधीर जोशी, हिमांशु गर्ग, योगाचार्य अनिता शर्मा और राजीव जैन समेत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post