गौरव सिंघल, बडगाँव। थाना पुलिस ने गम्भीर आपराधिक धमकी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। बता दे कि थाना क्षेत्रान्तर्गत पडने वाले ग्राम भगवानपुर से एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें प्रथम पक्ष योगेश पुत्र सुरेन्द्र तथा संदीप पुत्र मोती व महावीर पुत्र मोती आदि का रास्ते मे ईंट रखने व हटाने को लेकर विवाद हो रहा था। उक्त के सम्बन्ध मे योगेश पुत्र सुरेन्द्र की तहरीर के आधार परएक मामला पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर आज थाना प्रभारी नरेन्द्र भडाना के नेतृत्व में थाना पुलिस ने वांछित संदीप पुत्र मोती को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
