गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी के माध्यम से ठगी गयी 20,000/- की शत-प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी है। बता दे कि दिनांक 16 अप्रैल 2025 को फ्राडस्टर के द्वारा उसके साथ परिचित बनकर झांसा देकर रागिब इस्लाम के साथ 20,000/- का फ्राड कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में शिकायतकर्ता रागिब इस्लाम द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर साइबर फ्राड शिकायत दर्ज करायी थी। थाना प्रभारी उम्मेद कुमार के नेतृत्व में थाना साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीडित रागिब इस्लाम की साइबर फ्रॉड में ठगी गयी धनराशि शत-प्रतिशत होल्ड करायी गयी थी। ठगी गयी राशि MRM पोर्टल के माध्यम से शत-प्रतिशत पीडित के खाते में वापस करायी गई है। पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर साइबर हेल्प डेस्क थाना का आभार प्रकट किया गया।
साइबर हेल्प डेस्क टीम ने ठगे गये बीस हजार रूपये वापस कराये
byHavlesh Kumar Patel
-
0
