मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 से 28 जून तक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। सहायक निदेशक मत्स्य डाॅ0 अनीता ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण हेतु मत्स्य निदेशालय द्वारा विभागीय पोर्टल  https://fisheries.up.gov.in 08 से 28 जून तक खोला जायेगा। 

डाॅ0 अनीता ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना,  निषादराज बोट सब्सिडी योजना व सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना आदि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवदेन पृथक-पृथक करने होंगे। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होगें। उन्होंने बताया कि योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में तथा मोबाईल नं0 9870786463 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post