अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश राणा का सुभाष चौहान ने पटका पहनकर स्वागत किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अग्रवाल मार्केट स्थित चन्र्दशील डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश राणा को पटका पहनाकर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर भी उपस्थित रहे। 

राकेश पुंडीर ने बताया कि नगला पिथौरा के इंटर कॉलेज के मैदान में 17 मई को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मनाने का आयोजन किया जा रहा है। सुभाष चौहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती में सभी जिले वासियों से अपील की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा जो प्रोग्राम आयोजित हो रहा है, उसमें अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज करें। इस अवसर पर दिव्य प्रताप सोलंकी,संदीप चौहान, राजेंद्र चौहान, सचिन त्यागी, संजीव वर्मा, राजीव चौधरी, एवं दूधली से आए हुए भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बृजपाल सिंह एवं उनके अन्य साथी भी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post