दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव सिंघल, नकुड। थाना नकुड़ पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि दिनांक 11.05.2026 को वादी द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त तालिब पुत्र राशिद निवासी ग्राम खेडा अफगान द्वारा वादी की बहन के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करना, हमला करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नकुड़ सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस टीम ने आज उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त तालिब पुत्र राशिद  को अम्बेहटा रोड निर्माणाधीन कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post