गौरव सिंघल, देवबंद। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में देवबंद के दून हिल्स एकेडमी की होनहार छात्रा व देवबंद नगर के मोहल्ला छिम्पीवाडा निवासी व्यापारी मनीष कुमार व दून हिल्स एकेडमी की ही शिक्षक अर्चना की बेटी आरूषि ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। छात्रा आरूषि की इस सफलता पर विद्यालय परिवार से चेयरमैन प्रदीप वर्मा, डायरेक्टर तनुराज वर्मा व प्रसिंपल डा. अंजलि पंवार ने खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इंटरमीडिएट में दून हिल्स एकेडमी की आरूषि ने किया विद्यालय का नाम रोशन
byHavlesh Kumar Patel
-
0
