शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सोशल मीडिया क्लब द्वारा शॉर्ट फॉर्म, बिग इम्पैक्ट-द पॉवर ऑफ डिजिटल एक्सप्रेशन” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं मोस्ट पॉपुलर रील प्रतियोगिता-महीने का सर्वश्रेष्ठ व्लॉगर” के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम चरण के मुख्य अतिथि शुभ कुलश्रेष्ठ, ट्रस्टी श्रीराम चैरिटेबिल ट्रस्ट, डा एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज, कार्यक्रम की अध्यक्ष संस्कृति जैन तथा विशिष्ट अतिथियों में मृदुल भाटिया, अनमोल पूरी, निशांक जैन, समाजिक कार्यकर्ता, आदिश जैन, शौर्य जैन, राघव अग्रवाल, मुकुन्द अग्रवाल, चैतन्या अग्रवाल, कनव अग्रवाल, डाॅ. प्रेरणा मित्तल प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, डाॅ. विनीत कुमार शर्मा डीन एकेडमिक्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया गया। प्रथम उद्घाटन सत्र में उपस्थिति अतिथियों ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका विषय पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में तकनीकी सत्र में फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर शोध पत्र एवं पीपीटी प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रस्तुतियों में डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया ट्रेंड्स, शॉर्ट वीडियो कंटेंट, डिजिटल ब्रांडिंग तथा ऑनलाइन अभिव्यक्ति के प्रभाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने अपने शोध एवं रचनात्मक विचारों के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की वर्तमान भूमिका और भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। तकनीकी सत्र में उपस्थित विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डाॅ. एससी कुलश्रेष्ठ तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में, शुभ कुलश्रेष्ठ, ट्रस्टी श्रीराम चैरिटेबल ट्रस्ट, डाॅ.अश्वनी वशिष्ठ, निदेशक एकीकृत परिसर एसआरजीसी, डाॅ.आरपी सिंह, रिसर्च निदेशक, एसआरजीसी, डाॅ.गिरेन्द्र गौतम, निदेशक श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी, डाॅ.प्रेरणा मित्तल प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, डाॅ.सौरभ मित्तल, उप प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, डाॅ.ओम प्रकाश कुशवाहा विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग आदि उपस्थित रहे।
श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डाॅ.एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल मीडिया का युग है, जहाँ युवा अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जागरूकता, शिक्षा और जनसंपर्क का प्रभावशाली प्लेटफॉर्म बन चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करना चाहिए, ताकि वे समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि डिजिटल अभिव्यक्ति आज के समय में युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को अपनी सोच, शोध और रचनात्मकता को वैश्विक स्तर तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान, नवाचार और जिम्मेदारी के साथ किया गया डिजिटल संचार समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
व्यूज केटेगरी में लॉ विभाग की निहारिका, खुशी, दीपक निरवाल, नेहा, इस्लामिया सपना, अर्पित एवं जुनेरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीसीए विभाग के हिमेश, सौरभ राज पांडेय, शिवा गोस्वामी, अपूर्वा, कशिश, साक्षी एवं आर्यन ने द्वितीय तथा एमबीए विभाग के विक्रम राठौर, हेमंत अंतल एवं अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंटेन्ट केटेगरी में जेएमसी विभाग की अदिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लॉ विभाग की खुशी एवं निशा द्वितीय स्थान पर रहीं, बी.टेक विभाग के लक्ष्य, जय ओम कृष्ण, सत्यम सहरावत, अमन सक्सेना एवं भारत सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एडिटिंग कैटेगरी में बीबीए विभाग के मोहम्मद समीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेएमसी विभाग के अर्नव त्यागी द्वितीय तथा एसआरसीपी के क्षितिज त्यागी तृतीय स्थान पर रहे। होम साइंस विभाग की फिरदौस जैदी प्रथम, जेएमसी विभाग की सृष्टि खुराना द्वितीय तथा बायो साइंस विभाग के विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इंस्टीटूशनल इमेज कैटेगरी में एमबीए विभाग की सृष्टि त्यागी, वंश चौहान एवं यश ग्रोवर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइन आर्ट्स विभाग की वागीशा द्वितीय तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के निशांत कुशवाहा, कार्तिक एवं मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन हुरैन खान एवं सृष्टि खुराना ने किया। कार्यक्रम संयोजक हुरैन खान रहीं। आयोजन समिति में कार्यक्रम की समन्वयक हुरैन खान, अर्नव त्यागी, सृष्टि खुराना, हुरैन, संगम, प्राची शर्मा, अदिति सिंह, अविका, तनिषा, अनस आलम तथा मोहित राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में केहकशा मिर्जा, बुशरा अकील, डाॅ. प्रवीण मलिक, सोनिया गौर, शहजाद गौर, चित्रा श्रीवास्तव, अतुल एवं मीनल मान शामिल रहे। इस अवसर पर डाॅ.पूजा तोमर, डाॅ. श्वेता राठी, डाॅ. रीतु पुंडीर,डाॅ. विधि सिंह, रीतु गर्ग, सपना सिंघल, कहकशा मिर्जा, शिवानी बर्मन, सलमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




