इंटरमीडिएट में मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने कॉमर्स स्ट्रीम में स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल किया टाॅप

गौरव सिंघल, देवबंद। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के होनहार छात्र मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा विद्यालय के टॉपर बने। सफल विद्यार्थियों में मोहम्मद अनस सिद्दीकी – 96%  (वाणिज्य संकाय), मोहम्मद माज़ – 91% (विज्ञान संकाय), मोहम्मद सुहैल – 91%  (वाणिज्य संकाय), नमरा उस्मानी – 90% (विज्ञान संकाय),ज़ैनब सिद्दीकी – 86%  (मानविकी संकाय), सुफियान अहमद – 84% (वाणिज्य), अयान अख़लाक़ – 82.4%  (विज्ञान संकाय), अयान मसूद – 82% (विज्ञान संकाय) शामिल है।विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता को उनकी कठिन मेहनत, आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन साद फैज़ान सिद्दीकी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय के को-चेयरमैन अहमद फैज़ान सिद्दीकी ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के मेंटोरिंग एंड मॉनिटरिंग हेड मलिक मुअज्जम ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा तथा अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। इसके अतिरिक्त विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा सहगल, को-प्रिंसिपल सलेम राज, हेडमास्टर मुशीर उज्जमान तथा हेडमिस्ट्रेस मोनिसा खालिद गुल ने भी विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post