द दून वैली पब्लिक स्कूल के मंडल टॉपर विद्यार्थियों ने डीएम अरविंद चैहान से भेंट की

गौरव सिंघल, सहारनपुर। सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025-26 में शानदार सफलता प्राप्त कर जिला स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले द दून वैली पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 से मंडल टॉपर नंदिनी कुशवाह के साथ अभिनव पुंडीर और अंशिका महेश्वरी व कक्षा 10 से तहसील टॉपर तनिष्का सैनी के साथ आद्रिका शर्मा और तनिष्का ठकरान ने जिलाधिकारी सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान व सीडीओ सुमित राजेश महाजन से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने विद्यार्थियों को उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश भी दिया। सीडीओ सुमित राजेश महाजन
ने कहा कि द दून वैली पब्लिक स्कूल केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। विद्यालय के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता व प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने डीएम अरविन्द कुमार चौहान व सीडीओ सुमित राजेश महाजन जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मिला यह मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post