पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 28वां स्थापना दिवस आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के 28 वें स्थापना दिवस पर देवबंद इकाई की ओर से एक-दूसरे को  मिठाई खिलाकर सभी को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अपनी स्थापना के वर्ष से ही व्यापारियों के लिए संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व जिला अध्यक्ष जयवीर राणा समस्त प्रदेश व जिले में हर व्यापारी की समस्या के लिए हमेशा खड़े है। नगर महामंत्री राजेश सिंघल ने कहा कि नगर इकाई द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के निवारण के लिए समय समय पर विभिन्न तरह के कैंप लगाकर उनके निवारण का प्रयास किया गया है। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, सलीम कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोबिन अग्रवाल, रिजवान अंसारी, फिरोज गौर, युवा अध्यक्ष वंश राज सिंघल, युवा महामंत्री पुष्कर वर्मा, संदीप शर्मा, राशिद कमाल, रिहान अहमद आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post