शि.वा.ब्यूरो, मिर्जापुर। मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला के सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि आज थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मायापुर-रूपपुर बादशाही निवासी खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला के सहयोगी अश्वनी पुत्र ओमप्रकाश को दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम शफीपुर निवासी मेघराज अभियुक्त अश्विनी के विरुद्ध इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ लिखाये गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने, उसकी जमीन पर कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने व वादी को गलत मुकदमें में फसाये जाने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था।
.jpg)