शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। यू.पी. नर्सिंग होम एसोसिएशन के तत्वाधान में एक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली से आए डॉक्टर वाईपी सिंह, डॉक्टर गौरव प्रताप सिंह और वरिष्ठ माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी मलिक ने एंटीबायोटिक्स के सही उपयोग और संक्रमण नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की।
डॉक्टर वाईपी सिंह ने कहा कि एंटीबायोटिक्स का सही मात्रा और समय तक उपयोग बेहद जरूरी है, अन्यथा बैक्टीरिया में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। डॉक्टर साक्षी मलिक ने बताया कि कल्चर रिपोर्ट के आधार पर एंटीबायोटिक्स देना अधिक प्रभावी होता है। डॉक्टर गौरव प्रताप सिंह ने ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और वार्ड में स्टरलाइजेशन के महत्व पर प्रकाश डाला।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर डीके गुप्ता ने कहा कि एंटीबायोटिक्स का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही किया जाना चाहिए। एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर राहुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और कोषाध्यक्ष डॉक्टर अमित पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर कलीम अहमद, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर सुभाष सहगल, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर पूनम मखीजा, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर प्रशान्त खन्ना, डॉक्टर उपशम गोयल, डॉक्टर गौरव टैहरी, डॉक्टर शादाब अंसारी व डॉक्टर मनीष गर्ग आदि चिकित्सक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
.jpg)
.jpg)