गौरव सिंघल, बिहारीगढ़। शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फरमान, शाहनवाज, जावेद, सुलेमान, सकिर और उस्मान निवासी ग्राम बादशाहपुर तथा अंकित निवासी कस्बा बिहारीगढ़ शामिल हैं। शांति भंग की आशंका के मद्देनजर सभी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल अरविन्द कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
