दरोगा पर स्मैक कारोबार को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

शि.वा.ब्यूरो, बिहारीगढ़। क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर में ग्रामीणों ने गांव में खुलेआम स्मैक बिक्री का आरोप लगाते हुए पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से स्मैक बेचने का कारोबार कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के युवा नशे का शिकार हो रहे हैं और आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा कई बार आरोपियों को पकड़ने के बावजूद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करने के बजाय केवल धारा 151 में चालान कर छोड़ दिया जाता है। शिकायत में एक दरोगा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कार्रवाई के नाम पर पैसे लेने के बाद भी स्मैक बरामदगी नहीं दिखाई और आरोपियों को मामूली कार्रवाई में छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने तथा गांव में स्मैक कारोबार पर सख्त रोक लगाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post