कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक अक्षिता सिंह ने ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी विस्तार से दी गई। साथ ही साइबर अपराध, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को निडर होकर अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। चौपाल के दौरान गांव में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है। कार्यक्रम के अंत में “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” का संदेश देते हुए पुलिस ने आमजन का विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया।
.jpg)
.jpg)