महामल देवता मंदिर में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की संगीतमय अमृत कथा और ज्ञान सप्ताह आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। नगर के रविदास मार्ग जाटव नगर महामल देवता मंदिर में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की संगीतमय अमृत कथा  और ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया। संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की संगीतमय अमृत कथा की वर्षा करते हुए कथा वाचक कपिल गोडिया ने कहा कि गुरू की कृपा से सुख-समृद्धि, ज्ञान, विवेक सहिष्णुता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि गुरू हमें अंधकार से हटाकर प्रकाश की ओर ले जाते है। उन्होंने कहा कि गुरू हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते है और जो हमें ज्ञान देता है वह पूजनीय माना जाता है। इसलिए गुरू को विशेष दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा पर लोग अपने गुरूदेव का पूूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के उपदेशो का अनुकरण किया जाये तो अंतरात्मा सुन्दर विचारों से आलोकित होगी और समाज का भी कल्याण व उत्थान हो पायेगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारे विचार श्रेष्ठ होगे और सभी के प्रति हमारे भीतर सद्व्यवहार का भाव होगा तब हमारे द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य समाज के हित की भावना से प्रेरित होगा। 
इस अवसर पर गुरू रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित मुकेश कुमार चौधरी ने किया। माल्यार्पण मा0 यशपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक उमेश कुमार जाटव ने बताया कि संत गुरू रविदास जी की संगीतमय अमृत कथा 5 मई 2026 तक चलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post