छेड़छाड़ के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गौरव सिंघल,नकुड। थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है। बता दे कि 25 मई को वादिया की लिखित तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त नवीन पुत्र बिरमपाल निवासी ग्राम हरपाल थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेडछाड करने के सम्बन्ध में पोक्सो एक्ट में मामला पंजीकृत कराया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड  देवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नवीन उर्फ भूरा पुत्र बिरमपाल को कस्बा अम्बेहटापीर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post