गौरव सिंघल, देवबंद। थाना पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज थाना देवबन्द पुलिस टीम ने चैकिंग व गश्त के दौरान एक वारन्टी अभियुक्त साईम सिद्दीकी पुत्र अब्दुल माबूद को ग्राम कुरलकी से गिरफ्तार किया है।
