गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभियुक्त के कब्जे से 12.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। बता दे कि पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों में ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के कुशल नेतृत्व में थाना बेहट पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त जुनैद पुत्र सालिम निवासी ग्राम दबकौरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर उम्र करीब 28 वर्ष को कलसिया नहर से टोली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सरफराज के कब्जे से 12.40 ग्राम स्मैक पाऊडर बरामद हुआ है।
.jpg)