शि.वा.ब्यूरो, जयपुर। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुल 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार रजनीश शर्मा को क्षेत्र प्रचार शाखा व तरूण जैन को मुख्यमंत्री के प्रेस सेल की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही नितेश सिंह गोयल, मोहित जैन और नरेन्द्र सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री कार्यालय में पीआरओ और एपीआरओ तैनात किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार विजय खण्डेलवाल को ईएनजी मुख्यालय, हेत प्रकाश को राजस्थान संवाद के सहायक निदेशक, पूनम खण्डेलवाल को सोशल मीडिया हेडक्वार्टर, आशुराज आनन्द को सूचना केंद्र जयपुर, ओटाराम चैधरी को उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सुरेन्द्र सामरिया को पुलिस मुख्यालय, सतीश सोनी को जेवीवीएनएल अजमेर, सूर्यकान्त को पीआरओ चूरू, महिपाल सिंह को पीआरओ ब्यावर, पल्लव जोशी को पुलिस कमिश्नरेट, अमनदीप, दीपशिखा, दिनेश कुमार और मोहनलाल सहित अन्य को भी नई विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।