गौरव सिंघल, अम्बेहटा शेखां। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर आज शिवांगुरी पब्लिक स्कूल, अम्बेहटा शेखां में एक विशेष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. लोकेश वत्स ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमन कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्तुति शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम का संचालन गोविंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका कौशिकी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। डॉ. लोकेश वत्स ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा, विश्व हाथ स्वच्छता दिवस हर साल 5 मई को इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को याद दिलाया जा सके कि हाथों की सफाई से ही हम कई गंभीर बीमारियों को रोक सकते हैं। WHO के अनुसार केवल हाथ धोने की आदत से अस्पताल में होने वाले 50% तक संक्रमण रोके जा सकते हैं। यह दिवस संक्रमण रोकने का सबसे बड़ा अभियान है। उन्होंने बच्चों से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि अमन कुमार फिजियोथैरेपिस्ट ने हाथ धोने के सही चरणों का प्रदर्शन किया और बताया कि खाना खाने से पहले, शौच के बाद और बाहर से आने पर हाथ धोना अनिवार्य है। प्रधानाध्यापिका स्तुति शर्मा ने कहा कि विद्यालय में 'स्वच्छ हाथ, स्वस्थ बचपन' अभियान पूरे वर्ष चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों द्वारा हाथ स्वच्छता विषय पर बनाए गए रंग-बिरंगे पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कौशिकी शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पोस्टर के माध्यम से कीटाणुओं के फैलने के तरीके, हाथ धोने का सही समय और विधि विस्तार से समझाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने हाथ स्वच्छता की शपथ ली। गोष्ठी में मुख्य रूप से अल्पा रानी, संजना, वत्सल शर्मा, एस सी शर्मा इंसा,अरु त्यागी,देवांश, अर्श, गोविंद शर्मा, आलीमा, जोया, आरव, अपेक्षा, अदीना, वैदिक, शिफा मलिक, इरम,सायान, अरहम, सादान,उवेश, अरीबा परवीन आदि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

