श्रीराम कॉलेज ने आयोजित किया 2 दिवसीय चण्डीगढ एवं शिमला शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। कॉमर्स विभाग द्वारा 2 दिवसीय चण्डींगढ एवं शिमला शैक्षणिक भ्रमण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसी यात्रा का उददेश्य छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ प्राकृतिक सौन्दर्य, पर्यटल के प्रति रूचि विकसित करना तथा विभिन्न स्थानों की संस्कृति, परम्परा एवं जीवन शैली से परिचित कराना था। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के चैयरमैन डॉ॰ एस सी कुलश्रेष्ठ एवं प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल, उप प्राचार्य डॉ॰ सौरभ मित्तल ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस भ्रमण में विभागाध्यक्ष डॉ॰ अशफाक अली एवं यात्रा के समन्वयक डॉ॰ एम एस खान ने अपने पुरातन अनुभव से यात्रा योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी का नेतृत्व किया। 

विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ॰ अनिरूद्ध कुमार, सागर चौहान सहित सिदरा खान ने छात्र-छात्राओं के साथ समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मार्ग में ’सरसावा’ रूककर विद्यार्थियों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गयी। जहां विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी व नाश्ते का भरपूर आनन्द लिया। इसके पश्चात सभी चण्डीगढ पहुचे, जहां रॉक गार्डन का भ्रमण किया। यह उद्यान पुनर्नवीनीकरण सामग्री से निर्मित अपनी अदभुत् कलाकृतियों, आकर्षक मूर्तियों एवं झरनों के लिए विश्वप्रसिद्ध है। इसके बाद सभी सुखना झील गये। इसके पश्चात सभी सोलन के लिए रवाना हुए। रात्रि भोजन के पश्चात् सभी ने पैदल भ्रमण कर वहां के शान्त एवं सुरम्य वातावरण का अनुभव किया। अगली सुबह दिनांक 29 अप्रैल को नाश्ते के पश्चात सभी ने शिमला के लिए प्रस्थान किया। सभी ने शिमला के उच्चतम स्थल जाखू मंदिर पंहुचकर दर्शन किये एवं विहंगम  प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द लिया। सभी शिमला टाऊन हॉल पहूंचे, जहां सभी ने इस ऐतिहासिक भवन की भव्य स्थापत्य कला, विरासत, संग्राहलय एवं स्थानीय इतिहास से सम्बन्धित प्रदर्शनों का अवलोकन किया। शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने मालरोड पर स्थानीय स्ट्रीट फूड एवं शोपिंग का आनन्द लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post