देवबंद का नाम देववृन्द करने की मांग

गौरव सिंघल, देवबंद। प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोर्टल पर देवबंद क्षेत्र को तीर्थ का दर्जा देते हुए इसका देवबंद से देववृन्द शुद्ध नाम कर ज़िला घोषित करने व  देवबंद-मृगपुर-शुक्रताल- हस्तिनापुर तक पर्यटक कारिडोर बना दिए जाने की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि ऐसा करने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह धार्मिक तीर्थ क्षेत्र मथुरा-वृंदावन-बरसाना की तरह का हो जाएगा और इस क्षेत्र का स्वत: ही चहुंमुखी विकास हो जाएगा। उन्होंने कहा यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी बसपा सरकार के समय शामली के साथ देवबंद को भी जिला घोषित कर किन्हीं राजनीतिक कारणों से देवबंद का नाम काटकर हापुड़ को जिला बना दिया था। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी देवबंद को जिला बनाने का आश्वासन देकर जनता को यह आश्वस्त किया था, लेकिन देवबंद की एक विश्वविख्यात संस्था के दबाव व प्रभाव से देवबंद जिला नहीं बनाया जा सका था। अब भाजपा डबल इंजन की सरकार से पूरी आशा है कि वह यहां का नाम देववृन्द करके और इसको ज़िला घोषित करते हुए एवं हस्तिनापुर तक तीर्थ कारिडोर बनाकर क्षेत्र में जनहित का एक बड़ा व ऐतिहासिक कार्य करने का काम करे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post