श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह श्री गीता भवन में 18 मई से 24 मई तक

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री गीता भवन देवबंद में 18 मई 2026 दिन सोमवार से 24 मई दिन रविवार तक दोपहर 2:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक आचार्य पंडित विनय प्रकाश तिवारी जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आरंभ हो रहा है। आचार्य पंडित विनय प्रकाश तिवारी जी ने बताया कि भव्य कलश यात्रा 18 मई दिन सोमवार को प्रात: 7:00 बजे गीता भवन से प्रारंभ होगी। 25 मई दिन सोमवार को हवन यज्ञ प्रात: 9:00 बजे आरंभ होगा। आचार्य पंडित विनय प्रकाश तिवारी ने देवबंद नगर के सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने के लिए गीता भवन देवबंद में पहुंचने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post