गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना मंडी पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और सट्टा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चाय की दुकान के पास से आसिफ, सलमान और उस्मान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 गत्ता सट्टा पर्ची, 03 पर्चियां, 01 पेंसिल और 4800 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मंडी में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
