अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन का पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महानगर सहारनपुर इकाई के तत्वाधान में युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी का पूजा-अर्चना कार्यक्रम बडे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। महाराजा अग्रसेन चौक पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, महानगर इकाई के तत्वाधान में युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की पूजा- अर्चना वैश्य समाज के लोगों द्वारा बडे श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जिला कोषाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद सरसावा के भाजपा द्वारा नामित सभासद बनाए गए दीपक गुप्ता का समाज की ओर से पगड़ी एवं पटका पहनाकर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करता है।सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक क्षेत्र में भी वैश्य समाज अग्रणी रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें दिया गया सम्मान समाज का सम्मान है।  

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा मिले सम्मान से वह अभिभूत है। वह समाज के लिए हमेशा समर्पित रहने का कार्य करेंगे। प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को भाजपा द्वारा जो सम्मान दिया गया है उसके लिए वह भाजपा हाई कमान का आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में वैश्य समाज की ओर से सरकार से महाराजा अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने की पुरजोर मांग की गई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज गर्ग ने घोषणा की कि पूर्व की भांति इस बार भी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी। 
मंडल उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संरक्षक शरद गुप्ता ने समाज के सभी लोगों से महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने और सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।कार्यक्रम का कुशल संचालन महानगर अध्यक्ष  बृजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  संदीप सिंघल, प्रीतम गोयल, विमल गुप्ता, सचिन गोयल, आंचल गोयल,  अमित गुप्ता (एडवोकेट),  बृजमोहन सिंघल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रितु सिंघल, श्रीमती काजल अग्रवाल, श्रीमती मानसी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नेहा कंसल, नेहा गुप्ता, शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरुण मित्तल आदि उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम की व्यवस्था राहुल सिंघल समाजसेवी के द्वारा की गई। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर समाज हित में कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मातृ शक्ति दिवस की सभी को हार्दिक बधाई दी गई। कहा गया कि महाराजा अग्रसेन जी का संदेश–संगठन में शक्ति है, सेवा में धर्म है। आज भी हमें यही राह दिखाता है कि समाज, संगठन, सेवा राष्ट्र सर्वोपरि है।

Post a Comment

Previous Post Next Post