शिवम हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों ने एक माह में कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो उनकी चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क

गौरव सिंघल, सहारनपुर। शिवम राणा हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों ने यदि एक माह में कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क होगी। बता दे कि सरेंडर करने के लिए दोनो आरोपयों को एक महीने का समय दिया गया है। बता दे कि आठ फरवरी को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के शिवालिक फार्म हादसे में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें नागल के गांव साधारणसिर निवासी शिवम राणा की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तारी पहले ही कर चुकी है। विक्रांत ठाकुर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून और सलमान निवासी दल्हेड़ी थाना बड़गांव तभी से वांछित चल रहे हैं। बिहारीगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपियों को नियत अवधि में कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना है। यदि आरोपी एक माह के भीतर कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post