जिला योगासन स्पर्धा की दमदार शुरुआत हुई

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में नेशन बिल्डर्स एकेडमी के पतंजलि सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ यज्ञ और साधना दीप प्रज्वलन के साथ हो गया। प्रतियोगिता में स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए विविध आयु वर्ग के 100 से अधिक प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु गुरु मां आचार्य प्रतिष्ठा की माता इष्ट शर्मा के साथ प्रसिद्ध क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल मलिक व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मलिक, आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरनाथ ,नालंदा वर्ल्ड एकेडमी के डायरेक्टर मुकुल चौधरी, मुजफ्फरनगर से आई मंडल ऑब्जर्वर अर्चना के द्वारा दीप जलाकर सामूहिक शंखनाद के साथ किया गया। इस अवसर पर वृतिका, पृष्टि व वैष्णवी ने नमामि गंगे भजन पर भव्य प्रस्तुति दीं, जबकि कुमारी मिष्टी और कीर्ति चावला ने भी सुन्दर प्रस्तुतियों से सबका ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया, एसोसिएशन की ओर से संस्थाध्यक्ष एन के शर्मा ने नेशन बिल्डर्स एकेडमी प्रिंसिपल इष्ट शर्मा डॉ. अनिल मलिक, इ. अमरनाथ और मुकुल चौधरी का पुष्प गुच्छ अंगवस्त्र से स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने उद्घाटन संबोधन में गुरु माता इष्ट शर्मा ने योग को  शारीरिक और मानसिक स्थिति में तारतम्य और संयम बनाए रखने की विद्या बताकर सबको सफल होने का आशीर्वाद दिया और कहा कि खेलों में जीत तो एक की होती है लेकिन सफल हर कोई हो सकता है क्योंकि सफल वही है जो हार जीत से ऊपर उठ कर मेहनत से खेलता है। डॉ. अनीता मालिक ने अपने सम्बोधन में बच्चों को बिना हार जीत के अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। अमरनाथ ने बताया योग जीवन जीने कि उत्तम शैली है। मुकुल चौधरी ने युआवों का आवाहन कि अधिक से अधिक युवा योग से जुड़ कर अपने जीवन को सफल बनायें। समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता के छह वर्गों के राउंड पूर्ण हो चुके थे। अध्यक्ष एनके शर्मा ने बताया कि स्पर्धा देर शाम तक पूरी हो सकेगी जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कार व पदक प्रदान किए जायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post