गौरव सिंघल, बेहट। तीन दिन पहले हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में डूबे गांव दयालपुर निवासी दिनेश (40) का शव कस्बे के पास पूर्वी यमुना नहर पर बनी बेलका माफी जल विद्युत परियोजना के जाल में फंसा मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव देखकर दिनेश की पहचान की। परियोजना पर घूमने गए युवकों ने जाल में एक युवक के शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को पानी में उतारकर रस्सी के सहारे शव को बाहर निकलवाया। उसके बाद दिनेश के परिजनों को बुलाया गया। तीन पहले दिनेश हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में कूद गया था। पुलिस को किनारे पर रखे मिले उसके मोबाइल फोन से दिनेश के बारे में जानकारी मिली थी। मिर्जापुर पुलिस गोताखोरों की मदद से दिनेश की यमुना नदी में तलाश करा रही थी। उसकी मां सलेलता ने बताया था कि दिनेश काफी समय से तनाव में चल रहा था और वे उसका इलाज करा रहे थे। वह अविवाहित था।
हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में डूबे युवक का शव जाल में फंसा मिला
byHavlesh Kumar Patel
-
0