उज्बेकिस्तान में काम दिलाने के नाम पर युवक से ठगी

गौरव सिंघल, बेहट। गांव पठलोकर निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह वेल्डिंग आर्क का अच्छा कारीगर है। छह महीने पहले उसके गांव का इजमाम उल हक उसके घर आया। उसने उससे कहा कि उज्बेकिस्तान में वेल्डिंग मैकेनिकों की आवश्यकता है। अगर वह उज्बेकिस्तान में वेल्डिंग का काम करने जाएगा तो उसे डेढ़ लाख रुपए प्रति महीना मिलेंगे। इसके अलावा हर प्रकार की सुविधा भी कंपनी उपलब्ध कराएगी। कंपनी के साथ उनका अनुबंध है। इसके लिए उसे 2.80 लाख खर्च करने होंगे। उसने उसे अपने दोस्त गंगोह निवासी तंजीम से मिलाया और उसे कंपनी का एजेंट बताया। दोनों ने हर प्रकार से उसे विश्वास में लेकर 10 अगस्त 2025 को फोन पे के माध्यम से  1.50 लाख व 1.30 लाख कैश ले लिए। 19 नवंबर 2025 को उसे दिल्ली से हवाई जहाज से मुंबई ले जाया गया और वहां से उज्बेकिस्तान भेजा गया।  ढाई महीने तक भी उसे वहां काम नहीं मिला। तीन फरवरी 2026 को उसका वीजा समाप्त हो गया और वह वहां फंस गया। वह किसी तरह वहां से कजाकिस्तान पहुंचा और वहां से अलमा पहुंचकर उसने घर से रुपए मंगाए तब कहीं जाकर वह वापस लौटा। वापस आने पर उसने इंतजाम उल हक व तंजीम से संपर्क किया। आरोप है कि इस पर दोनों ने उसे उसकी हत्या करने की धमकी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post